राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता के लिए मंथन
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- तहसील पट्टी में राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में जागरूकता के लिए बैठक हुई। इसमें नायब तहसीलदार कृपाशंकर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को तहसील व जनपद न्यायालय सहित सभी न्यायालयों में आयोजित की जा रही है। आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने मामलों को निस्तारित करा कर अंतिम आदेश व निर्णय प्राप्त कर सदैव के लिए लंबित मामले से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर है। पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोक अदालत में समस्त प्रकार के वाद का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण प्राप्त किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद तिवारी, बसंत लाल, कुंवर प्रभात सिंह, शीतला सिंह, हृदय कुमार मिश्रा, आदित्य कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.