बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में चिन्हित वादों के पक्षकारों को जारी नोटिस का तामिला सुनिश्चित कराएं जाने को ले प्रधान जिला जज अनामिका टी के निर्देश पर विभिन्न थानों के नोडल पदाधिकारियों की एक बैठक कराईं गयी। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में उन्होंने न्यायालय से चिन्हित वादों में पक्षकारों को जारी नोटिस का सौ फीसदी तामिला सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला जज के द्वारा प्रतिदिन नेशनल लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की जा रही है। इस कार्य में पुलिस प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को हमारा लक्ष्य पिछली लोक अदालत की तुलना में निष्पादित वादों की तुलना से अधिक वादों क...