मऊ, फरवरी 4 -- मऊ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च को दीवानी न्यायालय मऊ के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, दीवानी वाद, मेड़बंदी एवं दाखिल खारिज, उत्तराधिकार सम्बन्धी मामले, वन अधिनियम के अन्तर्गत चालान, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मनोरंजन कर अधिनियम के अन्तर्गत चालान, आरटीओ चालान सहित अन्य वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.