लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।आगामी नौ मई को व्यवहार न्यायालय परिसर, लोहरदगा में वर्ष का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीजे प्रथम स्वयंभू, एडीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम केके मिश्रा, रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, रजिस्टार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार, जया स्मिता कुजूर सिविल जज जूनियर डिवीजन सह पीएमजेजेबी उपस्थित हुए। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। पीडीजे ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सुलहनीय योग्य लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित करने की दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.