मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर द्वारा 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। व्यवहार न्यायालय परिसर एवं एडीआर भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस लोक अदालत में बैंकिंग, बीमा, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक, श्रम, राजस्व, बिजली, पानी, दूरभाष, ट्रैफिक चालान समेत विभिन्न सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जाएगा। डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, इस बार न्यायालयों से जुड़े लगभग 7421 वादों में 14010 नोटिस तथा विभिन्न बैंकों एवं विभागों से संबंधित करीब 7200 मामलों में 6500 नोटिस जारी किए गए हैं। मामलों के निष्पादन के लिए कुल 12 पीठों का गठन किया गया है, जिनमें अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणी के मामलों की जिम्मेदारी सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.