मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित होने वाले लोक अदालत में मामले के निष्पादन के लिए 44 बेंच गठित किए गए हैं। सभी बेंच में एक न्यायिक पदाधिकारी व एक अधिवक्ता को शामिल किया गया है। इन बेंचों में कुल 72 हजार 676 मामले के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सबसे अधिक सुलहनीय आपराधिक मामले के निष्पादन के लिए 33 बेंच गठित किए गए हैं। इसमें कोर्ट से बाहर के 60 हजार 228 व कोर्ट में लंबित 12 हजार 448 मामले शामिल हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने बेंचों के गठन की सूची जारी कर दी है। इन बेंचों में मोटर दुर्घटना, निजी फाइनेंस कंपनियों व निजी बैंकों, श्रम, वन, मापतौल, बीएसएनएल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.