राष्ट्रीय लोक अदालत आज, मामलों के निपटारे को बनाये गए 26 बेंच
सासाराम, मई 8 -- सासाराम, निज संवाददाता। जिले के न्यायमंडलों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन ने शुक्रवार की दोपहर अदालत परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। बताया जाता है कि इस बार फरियादियों के लिए ट्रैफिक चालान व बिजली बिल में सुधार के लिए भी बेंच बनाये गए हैं। 10 हजार से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: राष्ट्रीय लोक अदालत कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.