राष्ट्रीय लोक अदालत आज, बनाये गये 16 बेंच
अररिया, मई 8 -- अररिया, विधि संवाददाता। शनिवार नौ मई की सुबह 10 बजे न्यायमंडल अररिया प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर शुरू होगा। यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी है। डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों के निपटारा कराने के लिए गठित 15 बेचों मे न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ता को रखा गया है। वही गठित 16 वे बैंच मे कार्यपालिका से संबंधित मामलों का निपटारा के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें चार हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 20 बेंचों पर होगा मामलों का निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.