नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और ट्रैफिक चालान के लिए विशेष लोक अदालत की तारीखों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। मंगलवार को डीएसएलएसए के सदस्य सचिव राजीव बंसल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर अब ये अदालतें 22 मार्च को आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय लोक अदालत पहले 14 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा इस दिन को कोर्ट का कार्य दिवस घोषित किए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। अब राष्ट्रीय लोक अदालत 22 मार्च (रविवार) को दिल्ली की सभी जिला अदालतों, हाईकोर्ट, ऋण वसूली अधिकरण और उपभोक्ता अदालतों में आयोजित की जाएगी। इस अधिसूचना में वाहन चालकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सूचना है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.