मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर शनिवार को न्यायिक अधिकारियों व कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठक आयोजित हुई। व्यवहार न्यायालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने की।इसमें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश- प्रथम राजाराम संतोष कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सुलहनीय मामलों को चिह्नित करने, पक्षकारों को नोटिस तामिला कराने और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए कार्ययोजना बनाई गई। न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रधान जिला जज ने सभी न्यायिक पद...