जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर और घाटशिला न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जमशेदपुर में लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रधान कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह, एडीजे-1 कनकन पट्टदार, पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश बिमलेश सहाय, जिला बार संघ के अध्यक्ष आरएन दास, सचिव कुमार राजेश रंजन तथा डालसा के सचिव धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना दावा मामलों में पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली। दो पीड़ित परिवारों को कुल एक करोड़ 80 लाख रुपये का मुआवजा चेक दिया गया। एडीजे-6 कोर्ट में विचाराधीन मामले में सोनारी निवासी मृतक निलंजना बोस के माता...