बांका, दिसम्बर 14 -- बांका,निज संवाददाता। शनिवार को इस साल के आखिरी और चौथे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बिहार लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार,बांका द्वारा व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य,डीएम नवदीप शुक्ला, अवर न्यायाधीश सह सचिव राजेश कुमार सिंह और प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट धर्मेंद्र झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान आमजनों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने कहा कि लोक अदालत ही ऐसी जगह है जहां दोनो ही पक्षकार की जीत होती है,कोई हारता नहीं है।जिनको किसी भी कारणवश किसी मामले का नोटिस नहीं भी जा सका है उनके भी कंपाउंडेबल केस की सुनवाई की गई है। डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि एडीआर कमीशन की रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.