गया, मई 9 -- साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को गया और शेरघाटी व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन हजार 304 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें करीब नौ करोड़ 67 लाख 67 हजार 313 रुपये का समझौता किया गया। गया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिक, जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शशांक शुभंकर, परिवार न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, डीएएसजे-वन शशिकांत ओझा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2017 वादों का हुआ निष्पादन, 3 करोड़ का समझौता लोक अदालत का महत्व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार ...