राष्ट्रीय लोक अदालत: रांची में 8 लाख से अधिक मामले निपटाए, 136 करोड़ का सेटलमेंट
रांची, मई 9 -- रांची, संवाददाता। झालसा के तत्वावधान में साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें कुल 8.79 लाख केस निपटाए गए। इसमें से 47,397 लंबित मामले तथा 8,32,365 प्री-लिटिगेशन मामले शामिल हैं। साथ ही 1,36,99,52,446.21 रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ। मोटर वाहन दुर्घटना मामलों में 36 पीड़ितों के बीच 20,06,40,672 रुपये मुआवजा राशि वितरित की गई। वहीं, झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 24 पीड़ितों के बीच 82.80 लाख रुपये बांटे गए। मोटर वाहन दुर्घटना के तहत गीता सिंह को अकेले 1.32 करोड़ रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत मे 7950 मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 40 बेंच एवं कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.