राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ने को किया प्रेरित
बिजनौर, जुलाई 16 -- बिजनौर।राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता मिशन 2027 की तैयारी को लेकर गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे हैं। बुधवार को बिजनौर विधानसभा के अध्यक्ष मास्टर इंद्रमणी ने कल्याणपुर तथा बाटपुरा आदि गाँवों का दौरा किया। उन्होंने गांव के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूनम चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों के अधिकारों एवं हितों का पूरा ध्यान रख रहे हैं व युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करा रहे हैं। बूथ अध्यक्ष बनवाने में राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के महासचिव छोट्टन सिंह, रणधीर सिंह, तुकाराम सिंह उर्फ नीटू, विकास कुमार छिल्लर आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.