राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे से अग्रवाल सेवा सदन में होगा। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम आरएलडी अमरीश त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीम आरएलडी के जिला संयोजक सुआ पहलवान करेंगे। कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया सहित हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा लेने देर शाम जिला अध्यक्ष श्याम सिंह और जिले के महासचिव बंटी भैया पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ आने का अंदेशा है। राष्ट्रीय लोकदल यहां से चुनावी विगुल फूकने जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.