राष्ट्रीय लघु बचत अभिकर्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय लघु बचत अभिकर्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को शहर के भगवानपुर स्थित एक विवाह भवन में होगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के लघु बचत अभिकर्ता हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष निकुंज कुमार ने दी। बताया कि इसमें सरकार की दमनकारी नीतियों के साथ अभिकर्ताओं के सामने उत्पन्न हुई नई चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। खासकर नए नियमों और ऑनलाइन कारोबार के बढ़े ट्रेंड के कारण हो रही परेशानी व उनके समाधान के उपाय पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक रंजन कुमार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.