गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दिसंबर में पुणे में होने वाली एशियन अंडर 19 एवं अंडर 23 रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए आयोजित राष्ट्रीय रोइंग कोचिंग कैंप में उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पुणे के आर्मी रोइंग नोड में 7 से 31 अक्तूबर तक होने वाले कैंप के लिए चुने गए देशभर के चुनिंदा 80 रोअर्स में अंडर-19 वर्ग में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव और प्रवीण कुमार को चुना गया है। चयनित खिलाड़ी कैंप में अभ्यास के लिए पुणे पहुंच गए है। चयनित चारों खिलाड़ी रामगढ़झील में अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों का चयन इस साल मई में गोरखपुर में हुई नेशनल जूनियर रोइंग चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है。 यह भी पढ़ें- नेशनल चैम्पियनशिप के लिए बिहार की टीम झांसी रवानाचयन करने वाली समितियों की प्र...