बोकारो, मार्च 30 -- गोमिया, प्रतिनिधि। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के तत्वावधान में 28 मार्च को चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले एवं तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। इसकी जानकारी कोच आशु भाटिया ने दी। प्रतियोगिता की 4 गुने 100 मीटर मिक्स रिले स्पर्धा में झारखंड की टीम के शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, पूनम कुमारी व आकांशा कुमारी की चौकड़ी ने 44.95 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में बीएसएफ की टीम ने 45.23 सेकेंड के साथ रजत और असम ने 45.94 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 4 गुने 100 मीटर पुरुष रिले स्पर्धा में शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, दीपक टोप्पो व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.