राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर व्यावसायिक व भारी वाहनों के अनधिकृत पड़ाव पर लगी रोक
बेगुसराय, मई 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सर्वोच्च न्यायालय से पारित आदेश तथा सरकार के निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव पर पूर्ण रोक लगाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
आदेश का विवरण डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष की ओर से जारी इस आदेश के तहत जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर किसी भी प्रकार के व्यावसायिक एवं भारी वाहनों के अनधिकृत पड़ाव को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे सभी वाहनों का पड़ाव केवल निर्धारित एवं चिह्नित ले-बाय स्थलों पर ही सुनिश्चित किया जाएगा। सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग के कारण उत्पन्न सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुचारू यातायात व्यवस्था तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.