देहरादून, फरवरी 1 -- सतपुली। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य किमी 175 से 196 तक चल रहे मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 2 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिन के समय यातायात परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सतपुली-काण्डाखाल-सिसल्डी-डेरियाखाल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गयी है। निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन सुचारु रहेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.