जौनपुर, फरवरी 4 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों छुट्टा पशुओं ने अपना विश्राम स्थल बना लिया है। मछलीशहर से जंघई के बीच ये छुट्टा गो वंश मछलीशहर कस्बा, तिलौरा बाजार, बंधवा बाजार, चौकी खुर्द, गोधना बाजार, मोलनापुर बाजार में सुबह-शाम तथा रात में सड़कों पर आराम फरमाते मिलेंगे। आराम फरमाते ये छुट्टा गोवंश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहें हैं। ये छुट्टा जानवर दिन में सड़क किनारे लोगों के खेतों में चरते हैं। ठंड के मौसम में अधिकांश खेतों की सिंचाई के कारण कीचड़ होने से ये सूखे स्थान पर आराम करना चाहते हैं। इसके लिए हाइवे सबसे सुविधाजनक स्थान इन्हें महसूस होता है। इसी पर वे रात गुजारते हैं। विशेषकर रात में काले रंग वाले गोवंश बिल्कुल पास आने पर दिखाई देते हैं। तेज रफ्तार में चल रहे लोगों को सम्हलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.