अमरोहा, जनवरी 27 -- राष्ट्रीय राजमार्ग के हापुड़ बाईपास पर रविवार देर रात अनियंत्रित कैंटर डीसीएम की टक्कर से कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी बाइक सवार वेल्डिंग कारीगर की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर घायल हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का दफीना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी दिलहसन पुत्र स्व.मासूम अली रविवार देर रात अपने छोटे भाई सैफ अली के साथ दिल्ली से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। हापुड़ बाईपास के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय दिलहसन की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं सैफ गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हापुड़ पुलिस ने घायल सैफ को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। वहीं दिलहसन की मौत की खबर मिलते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.