चंदौली, अप्रैल 14 -- चंदौली, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरनाक साबित हो रहे अवैध कटों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। एडीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी अवैध कटों को तत्काल बंद किया जाए। साथ ही 'ब्लैक स्पॉट' चिन्हित कर वहां सुधार कार्य करने, सड़क संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाया जाए। ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण लगाने का आदेश दिया। दुर्घटना पीड़ितों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर का निरीक्षण कर उसपर रंग रोधन का कार्य कराया जाए। नियमित रूप से चेकिंग अभिय...