गुड़गांव, मई 9 -- सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर चूंगी नंबर एक से हर्बल पार्क तक बनने वाला फ्लाईओवर निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। फ्लाईओवर निर्माण न होने से शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कटों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त फ्लाईओवर निर्माण पर 300 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार से भेजा गया है। मंजूरी में देरी होने से निर्माण कार्य नहीं लटक गया है। शहर में से जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर एक बाईपास चौक समेत चार अन्य कट बने है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुरुग्राम से लेकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, समेत प्रदेश के जिलों में जाने व आने के लिए 24 घंटे में 25 से 30 हजार वाहन गुजरते है। शहर के अंदर बाईपास समेत अन्य बने कटों पर सुबह आठ बजे से लेकर रात 9 बजे तक करीब...