ललितपुर, अगस्त 23 -- तालबेहट। झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जिओ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा भिड़ा और पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को निकाल कर तालबेहट सीएचसी भेजा। एक ट्रक आलू भरकर झांसी से ललितपुर की ओर जा रहा था। ट्रक अभी थाना तालबेहट के पास पहुंचा ही था कि जिओ पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर उसने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और पलट गया। इस दौरान मची चीख़ पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उसने ग्रामीणों की सहायता से चालक को बाहर निकलवाकर आनन फानन मे...