रांची, जुलाई 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण, अनुरक्षण एवं सड़क सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नियमित निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इन निरीक्षणों का उद्देश्य परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा यात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में क्षेत्रीय अधिकारी, रांची संतोष कुमार आर्य ने एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वयन एकाई, धनबाद के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 320, एनएच-23, एनएच-32, एनएच-19 एवं एनएच-319 बी (पैकेज-13) का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग का म...