राष्ट्रीय राजमार्गो पर भारी वाहनों का दाईं लेन पर कब्जा व अवैध ओवरटेकिंग से स्थिति गंभीर
सीवान, जुलाई 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो पर भारी वाहनों द्वारा दाईं लेन पर कब्जा करने व अवैध ओवरटेकिंग से स्थिति लगातार खतरनाक बनती जा रही है। सड़क सुरक्षा नियमों के अभाव व बुनियादी ढांचे की कमियों के कारण यह समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। कारण कि ट्रकों व ट्रेलरों द्वारा दाईं लेन पर लगातार कब्जा कर लिया जाता है, जबकि नियमों के अनुसार उन्हें बाईं या मध्यम लेन में चलना चाहिए। भारी वाहनों के दाईं लेन में होने के कारण, कारों को आगे निकलने के लिए बाईं ओर से ओवरटेक करने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं, अंधाधुंध ड्राइविंग के कारण अक्सर वाहनों को जिग-जैग तरीके से अचानक लेन बदलनी पड़ती है। जानकार बताते हैं कि बाईं ओर से ओवरटेक करने पर भारी वाहनों का ब्लाइंड स्पॉट यानि कि जहां से ड्राइवर को बगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.