नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन अगले साल पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को और मजबूत करेंगे। पार्टी उनको राज्य की चुनावी राजनीति के बजाय संसदीय राजनीति में लेकर आएगी और संभवतः अगले साल अप्रैल में होने वाले राज्यसभा चुनावों में उच्च सदन में लेकर आए। इस बीत नवीन के लिए दिल्ली में सुनहरी बाग में नया सरकारी आवास भी तैयार किया जा रहा है। नितिन नवीन अभी बिहार विधानसभा में विधायक हैं। वह मौजूदा नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, जिससे उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 जनवरी के बाद होना है, जिसमें मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह नवीन का चुना जाना लगभग तय है। चू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.