राष्ट्रीय रग्बी शिविर के लिए खुशी-अल्हमा का चयन
सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले की रग्बी खिलाड़ी खुशी देवी और अल्हमा का भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों के रूप में चयन हुआ है। चयन की खबर से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव संजय कुमार ने बताया कि 26 जुलाई से एक सितंबर 2026 तक भुवनेश्वर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हैदराबाद में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में खुशी देवी और अल्हमा ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। संघ अध्यक्ष पारस छाबड़ा, सचिव संजय कुमार, संजीव कुमार, विक्की कर्णवाल, लाल धर्मेंद्र, अविनाश कुमार बिट्टू, जुली पुंडीर, जोगेंद्र सिंह और सतीश कुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.