राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे भागलपुर के रॉनित
भागलपुर, जुलाई 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर जिला रग्बी टीम के खिलाड़ी रॉनित राज का चयन बिहार टीम में हुआ है। वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। वे शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरोख गांव के रहने वाले अक्षय कुमार के पुत्र हैं। पिछले 15 दिनों से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिहार रग्बी टीम का कैंप चल रहा था, जिसमें रॉनित के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए बिहार टीम में शामिल किया गया। 10-11 जुलाई को जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम, हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम शिरकत करेगी। इस चयन पर भागलपुर रग्बी टीम के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सचिव राज गौरव, कोच कुणाल कर्ण सहित अन्य ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.