देवघर, मार्च 15 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ प्रखंड के जमुवासोल पंचायत के तेतरियाटांड़ गांव निवासी अनिल मिश्रा की बेटी सृष्टि मिश्रा ने चैन्नई के सत्यभामा विश्वविद्यालय में आयोजित 39 वां राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल 2025-26 में लाइट भोकल कार्यक्रम में प्रथम स्थान एवं क्लासिकल भोकल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम रौशन किया है। इस बावत सृष्टि के पिता ने बताया कि वे लैब टेक्नीशियन का कार्य करते हैं एवं तबला वादक भी हैं। उनकी पुत्री सृष्टि वर्तमान में धनबाद के बीएसएस महिला महाविद्यालय में यूजी की छात्रा है। शुरू से ही संगीत से उसका लगाव था। वहीं सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...