राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित
कुशीनगर, जुलाई 18 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में माय भारत द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नेशन फर्स्ट चैलेंज के शीर्ष पांच विजेताओं को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान किया। इनमें कुशीनगर जनपद के हाटा नगर निवासी शिवानन्द जायसवाल के सुपुत्र कृष्णानन्द जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। वो शीर्ष 5 में स्थान बनाने वाले उत्तर भारत के इकलौते प्रतिभागी हैं।यह सम्मान उन युवाओं को दिया गया जिन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। कृष्णानन्द जायसवाल की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही हाटा नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.