राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स में बड़हिया की ऋचा का शानदार प्रदर्शन, देश में हासिल किया 18वां स्थान
लखीसराय, सितम्बर 2 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरुनानक स्टेडियम में आयोजित 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बड़हिया की प्रतिभावान खिलाड़ी ऋचा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 से 3 सितंबर तक चल रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बुधवार को आयोजित 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा के अंडर-18 वर्ग में बड़हिया प्रखंड के खुटहा डीह निवासी एवं पशुपालक किसान जयंत सिंह की पुत्री ऋचा कुमारी ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और देश भर के प्रतिभागियों के बीच 18वां स्थान प्राप्त किया।
ऋचा कुमारी की उपलब्धि ऋचा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। ऋचा की सफलता का श्रेय स्थानीय जय हिंद क्लब खुटहा द्वारा दी जा रही खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.