राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद पर हुआ आशीष कुमार का चयन
इटावा औरैया, जून 16 -- भरथना। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा आशीष कुमार दुबे का चयन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला युवा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। इसके लिए 10 जून को जिला युवा अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि भविष्य में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा तथा भरथना की प्रत्येक ग्राम पंचायत में यूथ क्लब गठित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण एमवाई भारत पोर्टल पर कराया जाएगा, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.