वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी। बीएचयू में राष्ट्रीय युवा संसद के पांचवें संस्करण में देशभर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय आयोजन में समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर वाद-विवाद, चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। 'रिटोरिका : द डिबेटिंग सोसाइटी' द्वारा सिटी डेलीगेसिज के सहयोग से आयोजन हुआ।प्रबंध अध्ययन संस्थान और आईएमएस बीएचयू अकादमिक सहयोगी रहे। कार्यक्रम का संयोजन सिटी डेलीगेसी के मुख्य अधीक्षक प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने किया। तीन दिनों में असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने नौ विशेष समितियों में भाग लेते हुए संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, जातिगत जनगणना, रवांडा संकट और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- स्कूल में यूथ पार...