राष्ट्रीय युवा संघर्ष मंच के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बने अमरजीत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा संघर्ष मंच के संस्थापक प्रिंस झा ने अमरजीत महतो को बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रति उनकी ईमानदारी और मजबूत सामाजिक पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन पर अमरजीत महतो ने कहा कि वे जल्द ही पूरे बिहार में संगठन का विस्तार कर युवाओं के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.