वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। चेन्नई में 10 से 14 मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए बीएचयू की टीम सोमवार को रवाना हो गई। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाई। यह टीम महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी और बीएचयू के साथ उत्तर मध्य क्षेत्र का नेतृत्व करेगी। पिछले दिनों महर्षि मार्कंडेय विश्वविद्यालय अंबाला हरियाणा में हुए क्षेत्रीय युवा महोत्सव में टीम ने 15 विधाओं में पदक जीते थे। इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के उपाचार्य डॉ. बाला लखेन्द्र कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...