अमरोहा, जनवरी 17 -- सैदनगली। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के संयोजन में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस दौरान संगठन के प्रांत सहमंत्री विकास शर्मा, जिला प्रमुख पंकज शर्मा, जिला संयोजक (एसएफएस) आर्यन गुप्ता, हरित कसाना, अनुभव पाल, नगर मंत्री प्रशांत कश्यप, प्रतीक गुप्ता, सभासद अमित भाटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...