गया, जनवरी 4 -- बांकेबाजार की सेवा बस्ती गोविंदपुर टोला पचमह में रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य यात्रा के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संस्था सेवा भारती एवं राष्ट्रीय चिकित्सा संगठन बिहार प्रांत के सौजन्य से लगाया गया। शिविर में सैकड़ों रोगियों की जांच कर इलाज किया गया तथा निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अजय लाल गुप्ता एवं डॉ. शालिनी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मौके पर आरएसएस के कई पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.