आरा, जनवरी 13 -- आरा,हिप्र.। शहर के सपना सिनेमा के समीप स्थित आईएमए भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवा के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्री आदिनाथ नेत्रहीन विद्यालय धनुपरा के विद्यार्थियों और शहर के गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को राष्ट्रनिर्माण, सेवा और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करते हैं। अध्यक्षता शिक्षाविद् नंदजी दुबे, डॉ विजय गुप्ता, डॉ विवेक राज व डॉ अमर्त्य राज ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ केएन सिन्हा थे। मौके पर डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा व विशेष अतिथि डॉ सतीश कुमार सिन्हा, राजेंद्र गुप्ता, भरत सिंह, मधुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.