चक्रधरपुर, जनवरी 13 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सेंट मैरी स्कूल चक्रधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य श्रद्धा जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, प्रेरक विचारों, चरित्र निर्माण, आत्मबल, अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनके विचार एवं कर्म ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। मौके पर शिक्षक दीपशिखा महतो, कुंदन साहू, मनीषा टियू और रानी कुमारी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.