साहिबगंज, जुलाई 25 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बीइइओ तरूण कुमार घाटी ने प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय, यूएमएस, उच्च विद्यालय, प्लस टू हाई स्कूल एवं केजीवीभी के एचएम/ वार्डन को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों एवं छात्र/छात्राओं का बलगम जांच का निर्देश प्राप्त है। बलगम जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग के कर्मी विद्यालय आएंगेI बीइइओ ने सभी एचएम को निर्देश जारी किया है कि वे विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के बलगम जांच में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...