चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आगामी 100 दिवसीय टीबी कैंपिन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्यों के समीक्षात्मक बैठक किया गया तथा सभी सहिया और सीएचओ तथा एएनएम को टीवी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विशेष जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से एसटीएस मनोज कुमार सामड, एसटीएलएस उर्सिला भेंगरा तथा टीवीएचवी जगदीश द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...