राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलान मैराथन में भागलपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महाराष्ट्र के पुणे में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 10वीं राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलान मैराथन के लिए भागलपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है। जूनियर वर्ग (पुरुष) में अंकित कुमार व ऋतुराज और महिला वर्ग में अंगूरी कुमारी को जगह मिली है। कोच जितेंद्र मणि राकेश ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों से बिहार को मेडल दिलाने की पूरी उम्मीद है। 'युवा चेतना' के डॉ. अशोक कुमार आलोक ने कहा कि यह चयन पूरे अंग क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। चयन पर नवीन कुमार नवीन, हिमांशु शेखर ठाकुर, राजीव कुमार बादल, आशीष, सचिन, सनी, सपना, सुनील और पंकज ने खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.