सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान। सदर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय ओरमा मुकुंद के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। छात्रा सुजाता कुमारी, खुशी, खुशबू, आराध्या समेत 8 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सीवान सदर प्रखंड में टॉप-50 में स्थान बनाते हुए अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय का नाम रौशन किया है। मौके पर प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव, प्रताप कुमार, विजय कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद, मो. हफीज, गुलाम शहीद , सरपंच बिंदा प्रसाद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...