रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में दो शैक्षणिक कार्यक्रमों का समापन रविवार को हुआ। इसके तहत द्वितीय सुराना एंड सुराना 'एनयूएसआरएल राष्ट्रीय क्रिमिनल लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता' आयोजित की गई। इसमें सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नोएडा की टीम विजेता बनी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं, युवा वकीलों के लिए आयोजित 'सतत कानूनी शिक्षा' (सीएलई) कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आयोजन में देशभर के लॉ कॉलेजों के विद्यार्थी, युवा वकील और विधि विशेषज्ञों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल के मार्गदर्शन में किया गया। द्वितीय सुराना एंड सुराना-एनयूएसआरएल राष्ट्रीय क्रिमिनल लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान लॉ कॉलेजों में म...