हरिद्वार, जुलाई 13 -- राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्वालापुर क्षेत्र में संविधान विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राव फाजिल मरगूब ने बताया कि रेल चौकी क्षेत्र में हिंदू क्रांति दल हरिद्वार के बैनर तले मुस्लिमों को धमकी दी गई। आरोप लगाते हुए बताया कि संविधान विरोधी नारे लगाते हुए मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने की धमकी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...