कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता असम के गुवाहाटी में 13 से 19 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शहर की उभरती महिला बॉक्सर पलक शुक्ला और भानु गौतम का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। साथ ही कानपुर के संदीप कुमार को टीम के प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, भगवान दीन, वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, एसपी महेश्वरी, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, संजीव कटिहार, अल्पना शर्मा आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.