मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 1 से 4 जून तक आयोजित किए गए 7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक हासिल किए। मुए थाई संघ, बिहार के महासचिव ब्रजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि, राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। बालक एवं यूथ बालक वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में मुंगेर की छोटी केलावाड़ी स्थित अपने ननिहाल में रहने वाले श्रेष्ठ राज ने स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की।श्रेष्ठ यह भी पढ़ें- साईं सेंटर के मुक्केबाज ने जीते रजत पदक राज मूल रूप से भागलपुर के निवासी हैं। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से न केव...